MP Board 10th Result 2023
MP Board Class 10th 12th Result 2023 check now
MP Board 10th 12th Result 2023 Direct Link : यहां रोल नंबर डालकर चेक करें
MP Board 10th 12मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MP ) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम और एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किए जा सकते हैं।
MP [ मध्यप्रदेश] कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 55.28 % और एमपी बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 63.29 % है। एमपी बोर्ड 10वीं में इंदौर के पिंक फ्लॉवर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र मृदुल पाल ने 500 में से 494 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं में कला संकाय में मौली नेमा ने टॉप किया है। गणित और विज्ञान में नारायण शर्मा, कॉमर्स में प्रिंसी खेमसारा, बायोलॉजी में विकास द्विवेदी ने टॉप किया है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 59.54 प्रतिशत रहा था। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 72.72 फीसदी रहा था।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023- Direct Link
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023- Direct Link
MP Board Result 2023
Thu, 25 May 2023 08:35 PM
MP Board Result 2023 Live: इंदौर का 12वीं का रिजल्ट बेहद खराब, 24 फीसदी की गिरावट, दसवीं का 5 फीसदी बढ़ा
इंदौर जिले का बारहवीं का रेगुलर स्टूडेंट का नतीजा 56% रहा। यह पिछले साल से 24 प्रतिशत कम है। 44% प्रतिशत बच्चे फेल हो गए हैं या सप्लीमेंट्री में हैं। दसवीं बोर्ड का परिणाम 66.5 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल से पांच प्रतिशत ज्यादा है।
MP बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा, खंडवा की रानी जैन, भोपाल के यशवर्धन सिंह मरावी, अनामिका ओझा और मंडला की दिव्यांशी जैन टॉप पर रहे। इन छात्रों ने 482 अंकों के साथ संकाय में टॉप किया है। 481 नंबर के साथ रीवा की शानवी सिंह राठौड़ दूसरे नंबर पर रहीं। भिंड की आयुषी जैन, इंदौर के आकाश पांडेय और रायसेन की अविष्का सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है जिन्हें 480 अंक मिले हैं।
Thu, 25 May 2023 04:50 PM
MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट- विज्ञान संकाय के टॉपर्स
विज्ञान-गणित समूह में होशंगाबाद के नारायण शर्मा पहले स्थान पर रहे। नारायण ने 488 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर श्योपुर के गौरव मौर्य और अशोकनगर के रितिन लोधी रहे जिन्हें 486 अंक मिले हैं। तीसरा स्थान नरसिंहपुर की प्राची पटेल ने हासिल किया। प्राची को 485 नंबर हासिल हुए हैं।
Thu, 25 May 2023 04:48 PM
MP Board 10th Result 2023 Live MP बोर्ड 10वीं में 339441 STUDENT की आई 1ST DIVISION
एमपी बोर्ड 10वीं में 815364 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया जिसमें से 339441 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन आई है। 173290 की सेकेंड डिविजन और 3224 की थर्ड डिवजन आई है। कुल पास प्रतिशत 63.29 फीसदी रहा। लड़के 60.26 फीसदी पास हुए और लड़कियां 66.47 फीसदी।
Thu, 25 May 2023 02:03 PM
MP Board 12th Topper List : एमपी बोर्ड 12वीं Arts के टॉपर
रैंक-1- मौली नेमा- ज्ञान दीप स्कूल, अमरवाडा़, छिंदवाड़ा - 500 में से 489 marks
रैंक - 2 - सोनाक्षी परमार, सुभाष उ. मा. वि. उत्कृष्ट स्कूल, भोपाल- 487 marks
रैंक - 2 - समीका वर्मा, सुभाष उ. मा. वि. उत्कृष्ट स्कूल, भोपाल- 487 marks
रैंक 3- आर्या झिरा, नरसिंह पब्लिक उ. मा. वि. साई नगर, नरसिंहपुर - 486 marks
रैंक 4- श्रुति श्रीवास्तव, कन्या उ. मा. वि. लहार भिंड - 484 marks
रैंक 4- हुसैन खान, बहुउद्देशीय उ.मा. वि. उत्कृष्ट विद्यालय - 484 marks
रैंक 5- दीक्षिता जैन, उत्कृष्ट उ. मा. वि. रतलाम - 483 marks
रैंक 5- संध्या पाटीदार, सरस्वती विद्या मंदिर, कालापीपल, शाजापुर
Thu, 25 May 2023 01:39 PM
MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में
एमपी बोर्ड हाईस्कूल सर्टिफिकेट वर्ष 2023 की पूरक परीक्षा 18 जुलाई 2023 से 24 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी /
Thu, 25 May 2023 01:36 PM
MP Board 10th Topper List: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक-1- मृदुल पाल, पिंक फ्लॉवर स्कूल, नंदागर इंदौर- 500 में से 494 अंक
रैंक-2- प्राची गढ़वाल, न्यू पिंक फ्लॉवर स्कूल, नेहरू नगर, इंदौर- 500 में से 493 अंक
रैंक-2- कीर्ति प्रभा, गुरुकुल पब्लिक हाई स्कूल, सीधी - 500 में से 493 अंक
रैंक-2- स्नेहा लोधी, बहुउद्देशीय उत्कृष्ट स्कूल, नरसिंहपुर - 500 में से 493 अंक
रैंक- 3 अनुभव गुप्ता, सेंट जेवियर स्कूल मानपुर उमरिया, - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3 अभिषेक परमार, संस्कार पब्लिक अकादमी, शाजापुर - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3 उन्नति अग्रवाल, पंडित श्री जीएल व्यास क्रिएटिव कॉन्वेन्ट स्कूल, टीकमगढ़ - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3 आस्था सिंह राजपूर, सरस्वती स्कूल, छतरपुर - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3 राधा साहू, कंवरराम स्कूल, डाबरा, ग्वालियर, - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3 सुदीक्षा कटारे, किड्स कॉर्नर स्कूल लश्कर, ग्वालियर - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3 प्रिया ठाकरे, कन्या उ. मा. वि., बिरसा, बालाघाट - 500 में से 492 अंक
Thu, 25 May 2023 01:30 PM
MP Board Result 2023: कैसा रहा एमपी बोर्ड रिजल्ट
10वीं का रिजल्ट – 63.29%
छात्र – 60.27%
छात्राएं – 66.47%
पिछले साल से बेहतर
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 55.2% रहा। नरसिंहपुर जिले का सबसे बेहतर परिणाम रहा, यहां रिजल्ट 80.29 प्रतिशत रहा। सीहोर 79 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है।
छात्र – 52%
छात्राएं -58%
Thu, 25 May 2023 01:30 PM
MP Board Result 2023: 12वीं की मेरिट लिस्ट
एमपी बोर्ड 12वीं की आर्ट समूह की मेरिट लिस्ट में छिंदवाड़ा की मौली शर्मा पहले स्थान पर, 500 में से 489 अंक मिले। भोपाल की सोनाक्षी परमार और समीक्षा वर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर, दोनों को 500 में से 487 अंक मिले है।
Thu, 25 May 2023 01:24 PM
MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा 17 जुलाई से
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि एमपी बोर्ड 12वीं की पूरक परीक्षा 17 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी।
Thu, 25 May 2023 01:13 PM
MP Board 10th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसा रहा
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कैसा रहा
- पंजीकृत छात्रों की संख्या- 820014
- परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या - 815364
- पास छात्र 515955
- पास प्रतिशत: 63.29 फीसदी
Thu, 25 May 2023 01:11 PM
MP Board 12th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में मेरिट लिस्ट में कितने विद्यार्थी
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की मेरिट लिस्ट में कला (मानविकी) संकाय में 18, गणित संकाय में 55, विज्ञान (जीव विज्ञान) संकाय मे 31, वाणिज्य संकाय में 67, कृषि संकाय में 8, ललितकला+गृहविज्ञान में 3 परीक्षार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है
Thu, 25 May 2023 01:09 PM
MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 12वीं साइंस में विकास द्विवेदी ने टॉप किया
एमपी बोर्ड 12वीं साइंस संकाय में मौली नेमा ने टॉप किया है। गणित और विज्ञान में नारायण शर्मा, कॉमर्स में प्रिंसी खेमसारा, बायोलॉजी में विकास द्विवेदी ने टॉप किया है।
Thu, 25 May 2023 01:08 PM
MP Board 10th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
- एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में नंदानगर इंदौर की रहने वाली मृदुल पाल ने टॉप किया है।
- दूसरे स्थान पर इंदौर की प्राची गढ़वाल, सीधी की कीर्तिप्रभा मिश्र और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी हैं।
- तीसरे स्थान पर उमरिया से अनुभव गुप्ता, अकोदिया से अभिषेक परमार, टीकमगढ़ से उन्नति अग्रवाल, छतरपुर की आस्था सिंह राजपूत, डबरा की राधा साहू, ग्वालियर की सुदीक्षा कटारे और बालाघाट की प्रिया ठाकरे हैं।
Thu, 25 May 2023 01:06 PM
MPBSE MP Board Result 2023 Live : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों ने मारी बाजी
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 63.29 फीसदी रहा है। छात्रों का रिजल्ट 60.26 फीसदी रहा और छात्राओं का पास प्रतिशत 66.47 फीसदी रहा है। एमपी बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम 55.28 फीसदी रहा। लड़के 52 फीसदी सफल रहे जबकि 58.75 फीसदी छात्राएं सफल रहीं।
Thu, 25 May 2023 12:58 PM
MP Board 10th 12th Result 2023 Live: फेल छात्रों को जून में रुक जाना नहीं ( Ruk Jana Nahi ) के तहत मिलेगा मौका
एमपी के शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने पास हुए छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जो असफल हुए हैं वे चिंता न करें। एक मौका और मिलेगा। जून में रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा देकर पास होने का मौका मिलेगा।
Thu, 25 May 2023 12:55 PM
MP Board 10th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 63.29 फीसदी रहा
इस साल एमपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 63.29% नियमित परीक्षार्थी एवं 17.11% स्वाध्यायी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ।
Thu, 25 May 2023 12:49 PM
MP Board Result 2023 Live : एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स में मौली नेमा ने किया टॉप
एमपी बोर्ड 12वीं के स्ट्रीम वाइज टॉपरों का ऐलान किया गया है। 12वीं आर्ट्स में छिंदवाड़ा की मौली नेमा ने टॉप किया /
Thu, 25 May 2023 12:43 PM
MP Board Result 2023 Live : एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में आई गिरावट
MP बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। नतीजे भोपाल में एमपी बोर्ड मुख्यालय में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने जारी किए। मंत्री ने कहा कि कोरोना की वजह से जिन छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया था, इस कारण इस साल 12वीं के रिजल्ट प्रतिशतत में गिरावट आई है। एमपी बोर्ड 12वीं में सिर्फ 58.75 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं में छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा ने स्टेट टॉप किया है।
Thu, 25 May 2023 12:39 PM
MP Board Result 2023 Live : एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में मृदुला ने किया टॉप
एमपी बोर्ड 10वीं में मृदुला पॉल ने टॉप किया है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है।
Thu, 25 May 2023 12:38 PM
MP Board Result 2023 Live : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट घोषित
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी mpresults.nic.in पर जाकर या ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर नतीजे चेक कर सकते हैं।
Thu, 25 May 2023 12:28 PM
MP Board Result 2023 Live : mpresults.nic.in पर यूं चेक करें रिजल्ट
- mpresults.nic.in पर लॉग इन करने के बाद आपको तीन लिंक दिखेंगे
MPBSE - HSC (Class 10th) Examination Results -2023
MPBSE - HSSC (Class 12th) Examination Results -2023
MPBSE - HSSC (Class 12th) Vocational Examination Results -2023
- 10वीं वाले HSC (Class 10th) के लिंक पर, 12वीं वाले HSSC (Class 12th) के लिंक पर और 12वीं वोकेश्नल वाले HSSC (Class 12th) Vocational के लिंक पर क्लिक करें
Thu, 25 May 2023 12:17 PM
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: रुक जाना नहीं योजना से मिलेगा फेल छात्रों को मौका
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के बाद असफल बच्चों को रुक जाना नहीं योजना के जरिए पास होने का एक मौका दिया जाएगा। बच्चे दोबारा फॉर्म भरकर परीक्षा दे सकेंगे और अपना साल बर्बाद होने से बचा सकेंगे। सीएम शिवराज और शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज यह बात कही। इनके एग्जाम जून में होंगे।
Thu, 25 May 2023 12:17 PM
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: रुक जाना नहीं योजना से मिलेगा फेल छात्रों को मौका
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के बाद असफल बच्चों को रुक जाना नहीं योजना के जरिए पास होने का एक मौका दिया जाएगा। बच्चे दोबारा फॉर्म भरकर परीक्षा दे सकेंगे और अपना साल बर्बाद होने से बचा सकेंगे। सीएम शिवराज और शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज यह बात कही। इनके एग्जाम जून में होंगे।
Thu, 25 May 2023 12:15 PM
MP Board Result 2023 Live: पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं आर्टस् के टॉपर कौन थे
पिछले साल के एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स में टॉपरों की लिस्ट
- सागर की इशिता दुबे 480 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं।
- रीवा की रोशिता सिंह 479 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
- रतलाम की अनुजा दीक्षित 479 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
- इंदौर के सजल जैन 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
Thu, 25 May 2023 12:03 PM
MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच तैयार
मध्र्डयप्रदेश भोपाल कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच तैयार हो गया है। कुछ देर में नतीजों की घोषणा की जाएगी। मीडिया कर्मी पहुंच गए हैं। टॉपरों का ऐलान भी होगा। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जल्द ही यहां पहुंचेंगे।
Thu, 25 May 2023 12:02 PM
MP Board 10th Result 2023 Live: पिछले साल के एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर
यहां देखें पिछले साल के एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक - 1 - नैंसी दुबे- छतरपुर- 500 में 496 marks
रैंक 1 - सुचिता पांडे-सतना - 500 में 496 marks
रैंक 2- आयुष मिश्रा-रीवा- 500 में 495 marks
रैंक 2- पार्थ नारायण शर्मा-कुरावर(राजगढ़)- 500 में 495 marks
रैंक 3 - दिव्यांशी मिश्रा-नरसिंहपुर- 500 में 494 marks
Thu, 25 May 2023 11:55 AM
MP Board 12th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 12वीं में बीते साल अलीराजपुर जिले का रहा था सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है/
MPBSE एमपी 12वीं रिजल्ट में बीते साल अलीराजपुर जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा था। दमोह दूसरे स्थान पर रहा था। अलीराजपुर में 93.24 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। अलीराजपुर में प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 40.20 प्रतिशत रहा था। दमोह में रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 89.18 प्रतिशत रहा था। इस साल देखते हैं कि कौन सा जिला बाजी मारता है।
Thu, 25 May 2023 11:54 AM
MP Board 10th Result 2023 Live: इस बार एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कौन सा जिला मारेगा बाजी
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में जिलों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। पिछले साल कक्षा 10वीं में दमोह जिला प्रदेश भर में शीर्ष पर रहा था। 10वीं में दमोह में 83.80 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। दमोह में प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 45.76 फीसदी रहा था। अलीराजपुर जिला दूसरे स्थान पर रहा था।
Thu, 25 May 2023 11:52 AM
MP Board 12th Result 2023 Live: बीते साल 96751 परीक्षार्थियों की आई थी कंपार्टमेंट
पिछले साल एमपी बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 96751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता प्राप्त हुई थी। पूरक परीक्षा जून में ली गई थी।
Thu, 25 May 2023 11:51 AM
MP Board 10th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर की लिस्ट
MP Board 10th Result 2023: बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं के टॉप 10 स्टूडेंट्स मे 95 विद्यार्थी शामिल हुए थे /
Thu, 25 May 2023 11:50 AM
MP Board Result 2023 Live: पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं में 4.75 लाख बच्चे हो गए थे फेल
पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं के 3.50 लाख और 12वीं के 1.20 लाख बच्चे फेल हुए थे। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों की तुलना में 14.08 प्रतिशत कम रहा था।
Thu, 25 May 2023 11:49 AM
MP Board 12th Result 2023 Live: ये हैं पिछले साल के एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर
वर्ष 2022 के एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर
पहला स्थान
इशिता दुबे- 480 अंक
दूसरा स्थान
रोशिता सिंह-479 अंक
अनुजा दीक्षित- 479 अंक
तीसरा स्थान
सजल जैन- 478 अंक
चौथा स्थान
मुस्कान साहू- 476 अंक
पांचवा स्थान
अंशिका तिवारी-473 अंक
दिव्यांशी पांडे- 473 अंक
राज रघुवंशी आत्मज-473 अंक
Thu, 25 May 2023 11:39 AM
MP Board 12th Result 2023 Live : ये हैं पिछले साल के एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स के टॉपर
ये हैं पिछले साल के एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स के टॉपर
कॉमर्स ग्रुप के टॉप-5 टॉपर्स
पहला स्थान
खुशबू शिवहरे- 480
हर्षिता पांडे- 480 अंक
दूसरा स्थान
श्रुति उपाध्याय- 479 अंक
कशिश बलेजा-479 अंक
तीसरा स्थान
नीलम थडानी-478 अंक
चौथा स्थान
शीतल वर्मा- 477 अंक
सिमरन मारन- 477 अंक
रमा गुर्जर- 477 अंक
पांचवा स्थान
चेतन चौधरी- 476 अंक
Thu, 25 May 2023 11:31 AM
MP Board 10th 12th Result 2023 Live: धड़कनें बढ़ी, सिर्फ एक घंटा बाकी
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा में सिर्फ एक घंटा बाकी रह गया है। रिजल्ट का समय करीब आते ही विद्यार्थियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
Thu, 25 May 2023 11:30 AM
MP Board 10th Result 2023 Live: पिछले साल बेहद कम रहा था एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सिर्फ 59.54 प्रतिशत रहा था। कक्षा 10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने टॉप किया था। दोनों ने 496 नंबर हासिल किए थे।
Thu, 25 May 2023 11:26 AM
MP Board 12th Result 2023 Live: जानें एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल कैसा रहा था
पिछले साल एमपी बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 72.72 फीसदी नियमित परीक्षार्थी , 32.90 फीसदी स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.94 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.64 रहा था। हायर सेकेंडरी में सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 % रहा था तथा द्वितीय जिला दमोह का 89.18 % रहा था। हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की मेरिट लिस्ट में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया था।
Thu, 25 May 2023 11:16 AM
MP Board 10th 12th Result 2023 Live: भोपाल और इंदौर के करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी
भोपाल में जिले से बोर्ड परीक्षा में 56 हजार विद्याथी शामिल हुए थे। वहीं इंदौर जिले से एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 90 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। www.mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर रिजल्ट जारी होगा।
Thu, 25 May 2023 11:08 AM
MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपरों को मिलेगा लैपटॉप
मध्य प्रदेश में राज्य सरकार की तरफ से टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप मिलते हैं। इसके लिए उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।
Thu, 25 May 2023 11:08 AM
MP Board Result 2023 Live: फेल विद्यार्थियों का साल खराब नहीं होगा
मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता-असफलता को सामान्य मानते हुए यह सोचे कि असफल हुए तो अगली बार गंभीरता से प्रयास कर के सफल होंगे। कोई तात्कालिक कारण और परिस्थितियाँ होती हैं, जिसकी वजह से हम अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने एक योजना प्रारंभ की थी, "रूक जाना नहीं"। यह योजना विद्यार्थियों को पुन: तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान करती है। असफल विद्यार्थी यह न माने कि साल व्यर्थ चला गया। उनका साल खराब नहीं होगा। जून में फिर परीक्षा दे सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कामना की कि ऐसे विद्यार्थी अगली बार अच्छी कोशिश करके जरूर सफल हो जाएंगे।
Thu, 25 May 2023 11:07 AM
MP Board Result 2023 Live: -जो विद्यार्थी असफल रहे हैं वे बिल्कुल चिंता न करें- शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन परीक्षाओं के घोषित होने जा रहे परिणामों के संदर्भ में विशेष संदेश में कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आने वाले हैं। सफलता और असफलता परिस्थितियों पर निर्भर करती है। जो विद्यार्थी असफल रहे हैं, वे बिल्कुल चिंता न करें। आपको सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अवसर मिलते हैं। हताश या निराश नहीं होना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता और असफलता में सम रहना है। कहा भी गया है कि, "क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्त्तव्य पथ पर जो मिला, वह भी सही यह भी सही।"
Thu, 25 May 2023 11:01 AM
MP Board Result 2023 Live: फेल होने वालों को शिक्षा मंत्री का संदेश
शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बच्चों से कहा कि असफलता मिलने पर और प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए। अंकों के आधार पर किसी का समग्र मूल्यांकन नहीं हो सकता। जो थोड़े बहुत अंक से पीछे रहेंगे। वे और प्रयास करें, निश्चित रूप से जीवन में सफलता मिलेगी।
Thu, 25 May 2023 10:58 AM
MP Board Result 2023 Live: तीन विषय में न्यूनतम मार्क्स न आने पर माना जाएगा फेल
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में अगर कोई छात्र 3 विषयों में फेल होता है, तो उसे फेल माना जाएगा। रुक जाना नहीं योजना से उसे पास होने का मौका मिलेगा।
Thu, 25 May 2023 10:56 AM
MP Board 10th 12th Result 2023 Live: शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार ने एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले दिया यह संदेश
शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि असफल विद्यार्थी परेशान न हो। अंक के आधार पर जीवन का निर्धारण नहीं होता। जून में रुक जाना नहीं परीक्षा देकर इससे अच्छा परिणाम ला सकते हैं। सफलता और असफलता दोनों जीवन में आती रहती हैं।
Thu, 25 May 2023 10:42 AM
MP Board Result 2023 Live: मार्कशीट में सुधार, रीचेकिंग व आंसरशीट की फोटोकॉपी ले सेकेंगे
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद अगर किसी छात्र की मार्कशीट में कोई क्लेरिकल या टाइपिंग से जुड़ी गलती दिखती है तो वह उसे ठीक कराने के लिए तीन माह के भीतर आवेदन कर सकता है। रिजल्ट की घोषणा के तीन महीने तक ये फ्री रहेगा। इसके बाद शुल्क देना होगा।
Thu, 25 May 2023 10:31 AM
MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले सीएम शिवराज का छात्रों का संदेश
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 10वीं ,12वीं के रिजल्ट के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। सफल स्टूडेंट्स को बधाइयां। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे भांजे एवं भांजियों, यदि असफल भी हो जाओ तो चिंता नहीं करना। सफलता असफलता पस्थितियों पर निर्भर करता है। रूक जाना योजना के माध्यम से आपको जून में एक बार फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इससे आपका साल खराब नहीं होगा। अगर नाकाम रहे तो अगली बार और मेहनत करके पास होंगे। निराश होने की जरूरत नहीं। आगे बढ़ने के लिए सिर्फ मेहनत करने की जरूरत है।
Thu, 25 May 2023 10:21 AM
MP Board Result 2023 Live: रुक जाना नहीं ( ruk jana nahi exam ) जून अंत में
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में जो स्टूडेंट्स फेल होंगे, उन्हें जून अंत में रुक जाना नहीं एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा। सीएम शिवराज सिंह ने यह घोषणा की है।
Thu, 25 May 2023 10:19 AM
MP Board 10th Result Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पिछले साल बेटियों ने मारी थी बाजी
पिछले साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे 495 अंकों के साथ प्रदेश में टापर रही थीं। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को समाप्त हुई थी।
Thu, 25 May 2023 10:04 AM
MP Board 10th 12th Result 2023 Live: टॉपरों को एमपी बोर्ड कार्यालय भोपाल नहीं बुलाया
इस बार भी एमपी बोर्ड ने 10वीं 12वीं के टॉपरों को परिणाम घोषणा के अवसर पर बोर्ड ऑफिस नहीं बुलाया है। कोविड से पहले मेधावी स्टूडेंट्स को बोर्ड ऑफिस पेरेंट्स के साथ बुलाया जाता था। एमपी बोर्ड हाईस्कूल और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में करीब 19 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
Thu, 25 May 2023 09:51 AM
MP Board Result 2023 Live: हेल्पलाइन पर सैंकडों कॉल
मध्य प्रदेश ने स्टूडेंट्स की मदद के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की थी। एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले हेल्पलाइन पर सैंकड़ों कॉल आ चुके हैं।
Thu, 25 May 2023 09:45 AM
MP Board Result 2023 Live: सीएम शिवराज की विद्यार्थियों को सलाह
एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों को तनाव न लेने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि सफलता और असफलता परिस्थितियों पर निर्भर करती है, राज्य शासन ने एक योजना शुरू की थी, रूक जाना नहीं। यह योजना विद्यार्थियों को फिर से तैयारी करके परीक्षा में शामिल होकर पास होने का अवसर प्रदान करती है। यह योजना स्टूडेंट्स का साल खराब होने से बचाती है। वे जून में फिर परीक्षा दे सकेंगे।
Thu, 25 May 2023 09:37 AM
MP Board Result 2023 Live: mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in सहित www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, livehindustan.com पर देख सकते हैं। 12.30 बजे परिणाम आएगा।
Thu, 25 May 2023 09:30 AM
MP Board 12th Result 2023 Live: MPBSE एमपी बोर्ड 12वीं वालों को देगा बोनस अंक
एमपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थियों को इस बार रिजल्ट में बोनस अंक भी मिले हैं। एमपी बोर्ड बारहवीं के कुछ प्रश्न पत्रों में गलत सवाल आने की वजह से बोनस अंक दिए गए हैं। संस्कृत में चार, हिंदी में एक, फिजिक्स में चार और गणित में चार अंक दिए गए।
Thu, 25 May 2023 09:04 AM
MP Board Result 2023 Live: MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ऐसे चेक कर सकेंगे
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Mpbse.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद 10वीं वालों को HSC व 12वीं वालों को HSSC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- पर्सनल डिटेल्स डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- रिजल्ट सामने होगा।
- 10वीं-12वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Thu, 25 May 2023 08:48 AM
MPBSE MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए क्या करें
अगर आप चाहते हैं कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल फोन पर अलर्ट भी आए, तो इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सिर्फ अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और कक्षा की जानकारी देनी होगी।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।
- एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
- एमपी बोर्ड के छात्र 12 वीं 2023 रिजल्ट के लिंक पर और 10वीं के छात्र 10 वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023
मध्य प्रदेश बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 2023
Thu, 25 May 2023 08:47 AM
MPBSE MP Board Result 2023 Live: लाइव हिंदुस्तान पर चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड रिजल्ट
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपीबीएसई ) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के अलावा www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। रिजल्ट घोषित होते ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
Thu, 25 May 2023 08:37 AM
MPBSE MP Board 12th Result 2023 Live: इस बार एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट अच्छा आने की उम्मीद
कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद पिछले साल 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश के कुछ जिलों की स्थिति अच्छी नहीं थी। अब इस बार सभी जिलों से परीक्षा में अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि इस बार 10वीं का रिजल्ट 12वीं से अच्छा है।
Thu, 25 May 2023 08:21 AM
MP Board Result 2023 Live: साढ़े 12 बजे शिक्षा मंत्री जारी करेंगे एमपी बोर्ड परिणाम
MPBSE एपमी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जारी होगा। शिक्षा मंत्री एमपी बोर्ड ऑफिस से नतीजे जारी करेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें। रिजल्ट का समय करीब आते ही स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
Thu, 25 May 2023 08:16 AM
MP Board Result 2023 Live: इस तरह चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
- MP Board वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर विजिट करें।
- 12वीं या 10वीं एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा
- नए पेज में रोल नंबर या जन्म तिथि डालकर सबमिट करें
- इसके बाद मार्कशीट खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर लें
Thu, 25 May 2023 08:10 AM
MP Board Result 2023 LIVE: MPBSE एमपी बोर्ड जारी करेगा टॉपरों की लिस्ट
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा के साथ टॉपरों के नामों की भी घोषणा करेगा। स्टूडेंट इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ लाइव हिंदु्स्तान करियर पेज पर भी चेक कर सकेंगे।
Thu, 25 May 2023 07:48 AM
MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के बाद मिलेगा स्क्रूटनी व कंपार्टमेंटल परीक्षा का मौका
MPBSE 10th 12th Result: अपने एमपी बोर्ड रिजल्ट से जो नाखुश होंगे, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, जो छात्र दो विषय में या फिर एक विषय में फेल होंगे, वे कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन कर सकेंगे
Thu, 25 May 2023 07:28 AM
MP Board Result 2023 Live: पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक जरूरी
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में 35 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है। दो विषयों में ही सप्लीमेंट्री की परीक्षा दी जा सकती है। इस बार नतीजे अच्छा आने की उम्मीद है।
Thu, 25 May 2023 07:12 AM
MP Board 10th 12th Result Live: आज खत्म होगा 19 लाख विद्यार्थियों का इंतजार
MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 19 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। एमपी बोर्ड ने सख्ती के एग्जाम करवाए थे। 5वीं और 8वीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद अब इन्हें भी अपने रिजल्ट घोषित होने का इंतजार है।
Thu, 25 May 2023 07:03 AM
MP Board 10th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में जुड़ेगा वेटेज
एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में त्रैमासिक, अर्धवार्षिक परीक्षा के मार्क्स के वैटेज आधार पर जारी होगा। प्रत्येक विषय में पास होने के लिए 35 मार्क्स आने जरूरी हैं। जल्द ही स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा।
Thu, 25 May 2023 06:55 AM
MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जल्द, जानें मार्किंग स्कीम
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की मार्किंग स्कीम के बारे में जानना जरूरी है। एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में, जिनमें प्रैक्टिकल विषय नहीं होते हैं, थ्योरी के प्रश्नपत्र 80 अंक के थे और प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट वर्क के लिए 20 अंक थे। 12वीं की परीक्षा में प्रैक्टिकल विषयों के लिए थ्योरी 70 अंक और प्रैक्टिकल 30 अंक के थे।
Thu, 25 May 2023 06:51 AM
MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट SMS से देखने का तरीका
मोबाइल पर पाएं अपना MP बोर्ड रिजल्ट
छात्र बिना इंटरनेट के SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं-
छात्र 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए MPBSE10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप करें।
12वीं का रिजल्ट देखने के लिए MPBSE12 (स्पेस) रोल नंबर।
इस मैसेज को 56263 पर भेजें।
इसके बाद इसी मोबाइल नंबर पर बोर्ड आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर भेज देगा।
Thu, 25 May 2023 06:25 AM
MP Board 10th 12th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के टॉपरों के मिलेगा इनाम
मध्य प्रदेश सरकार एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट के समय टॉपरों की लिस्ट भी जारी करेगा। एमपी सरकार की ओर से टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि मेरिट लिस्ट के आधार पर स्टूडेंट्स को लैपटॉप मिलेंगे। इसके अलावा टॉपर छात्राओं को सरकार की ओर से स्कूटी दी जाएगी। छात्राओं के साथ टॉपर छात्रों को भी स्कूटी देने की तैयारी चल रही है।
Thu, 25 May 2023 06:21 AM
MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद 10वीं 12वीं मार्कशीट में चेक करें ये डिटेल्स
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी ई मार्कशीट डाउनलोड करेंगे। मार्कशीट में ये जानकारी दी गई होंगी। इन सभी को स्टूडेंट्स भली भांति चेक कर लें।
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- जन्म तिथि
- स्कूल का नाम
- प्रत्येक विषय के लिए अंक
- कुल मार्क्स
- अंतिम परिणाम
- अंतिम टिप्पणी
Thu, 25 May 2023 06:20 AM
MP Board Result 2023 LIVE: जानें कैसे घर बैठे ऑनलाइन देख पाएंगे एमपी बोर्ड रिजल्ट
आज एमपी बोर्ड रिजल्ट सभी छात्र और अभिभावक घर बैठे ऑनलाइन देख पाएंगे। एमपी बोर्ड रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mponline और mpresult.nic.in पर देखा जा सकेगा। रिजल्ट के लिए वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालना होगा। रिजल्ट लाइव हिंदुस्तान पर भी चेक कर सकेंगे।
Thu, 25 May 2023 06:19 AM
MP Board Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड कार्यालय में फोन कर रिजल्ट कब आएगा पूछे रहे थे स्टूडेंट्स
10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड ऑफिस में फोन करके पिछले कुछ दिनों से लगातार पूछ रहे थे कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा । आखिरकार आज उनका रिजल्ट खत्म हो जाएगा। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ जारी करेंगे।
Thu, 25 May 2023 06:17 AM
MP Board Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
- कक्षा 10 के एमपी बोर्ड का रिजल्ट जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 लिंक (MP Board 10th Result 2023 Link) होम पेज पर उपलब्ध होगा।उस पर क्लिक करें तथा यह एमपी परीक्षा परिणाम 2023 विंडो पर ले जाएगा।
- अब लॉगिन विंडो में रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- एमपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2023 (MP Board Class 10 Result 2023) की जांच करने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 ( Madhya Pradesh Board 10th result 2023 ) स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे प्रिंट करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव कर लें।
Thu, 25 May 2023 06:17 AM
MP Board 12th Result 2023 LIVE: पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं में कितने लड़के लड़कियां हुए थे पास
एमपी बोर्ड सीनियर सेकेंडरी में पिछले साल 75.64 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 69.94 रहा था। पिछले साल खुशबू शिवहरे और हर्षिता पांडे ने कॉमर्स स्ट्रीम में 480 अंक लाकर टॉप किया था
Thu, 25 May 2023 06:16 AM
MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड परीक्षा में 3 विषय में फेल होने वालों को माना जाएगा फेल
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में अगर कोई छात्र 3 विषय में फेल होता है तो उसे फेल ही माना जाएगा। कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए ये स्टूडेंट्स आवेदन नहीं कर सकेंगे।
Thu, 25 May 2023 06:15 AM
MP Board 10th 12th Result 2023 Date LIVE: जानें MPBSE एमपी बोर्ड रिजल्ट पिछले साल कैसा रहा था।
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट पिछले साल रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। वहीं, पिछले वर्ष 10वीं का रिजल्ट 59.54 फीसदी और 12वीं का 72.72 फीसदी रहा था। मैट्रिक और इंटरमीडिएट में दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को पास के लिए एक मौका दिया जाएगा। स्टूडेंट्स कंपार्टमेंटल एग्जाम दे पाएंगे।
Thu, 25 May 2023 06:10 AM
MP Board Result 2023 Live: आज एमपी बोर्ड रिजल्ट ऐसे चेक करें
step 1: एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
step 2: होमपेज पर जाकर MP Board 10th Result 2023 या MP Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
step 3: यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
step 4: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें